Clock Reasoning Questions in Hindi Pdf Download : घड़ी सम्बंधित प्रश्न

Clock reasoning questions in hindi: आज हम आपके लिए Reasoning Section से Clock Questions PDF लेकर आये हैं। हर प्रतियोगी परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन में इस टॉपिक से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है। प्रश्नों को जल्दी से हल करने में फार्मूला बहुत मदद करता है लेकिन किसी प्रश्न को हल करने के लिए ट्रिक्स के साथ किसी भी फॉर्मूले का उपयोग करे तो और जल्दी से प्रश्नो को हल किया जा सकता है।


Clock Reasoning Questions In Hindi Pdf

 यदि आप इस टॉपिक के प्रश्नों का अच्छे से अभ्यास करते है तो ये ट्रिक्स आपको निश्चित रूप से मदद करेगा। आपका एक प्रश्न और उसके मार्क्स पर आपका अधिकार होगा। 

Clock reasoning question in hindi
Clock reasoning questions in hindi

इसलिए यहां पर मैं रीजनिंग में Clock reasoning question को हल करने के लिए सूत्रों के साथ प्रश्नों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और ट्रिक्स को शेयर कर रहा हूं।

यह भी पढ़े - Venn Diagram Questions Answers in Hindi

Clock Reasoning Questions In Hindi Pdf | घड़ी रीजनिंग pdf

Clock Reasoning Questions pdf in hindi Download करने की Link हम आपको नीचे दे रहे है , hindiGKonline पर हमेशा Students को ज्यादा से ज्यादा Maths, Reasoning का Study Materials उपलब्ध कराने की कोशिश रहता है।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा में अपना समय बचाना चाहते हैं और इस प्रकार के प्रश्नों में घड़ी की समस्या के फार्मूले का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको Clock reasoning question को हल करने के लिए ये मूल बातें पढ़नी चाहिए।


घड़ी क्या है? | Clock Reasoning Questions pdf In Hindi

घड़ी एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग हम समय को दर्शाने के लिए करते है। घड़ी में तीन सुइयाँ होती हैं, सबसे बड़ी सुई सेकेंड को, बीच वाली सुई मिनट और सबसे छोटी सुई घंटे का प्रतिनिधित्व करती है। समय की सही जानकारी रखने के लिए घड़ी का प्रयोग किया जाता है। ये सुइया 1 चक्कर अलग-अलग समय के पूरा करती हैं।


महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य | clock reasoning questions pdf in hindi

• घंटे की सूई 1 घंटे में 5 मिनट की दूरी तय करती है तथा 1 घंटे में 30 ° का कोण बनाती है। 

• मिनट की सूई 1 मिनट में 1 मिनट की दूरी तय करती है तथा 1 मिनट में 6 ° का कोण बनाती है मिनट की सूई 5 मिनट में 30 ° का कोण बनाती है।

• प्रत्येक घंटे में मिनट की सूई , घंटे की सूई से 55 मिनट की अधिक दूरी तय करती है और यह दूरी घंटे की सूई से दक्षिणावर्त ( clock wise ) दिशा में मिनट की सूई तक मापी जाती है। 

• घंटे तथा मिनट की सूई के बीच प्रत्येक 5 मिनट की दूरी पर 30 ° का कोण बनता है। 

• घंटे की सूई 12 घंटे में 360 ° का कोण पूरा करती है। 

• मिनट की सूई 60 मिनट में 360 ° का कोण पूरा करती है।

• प्रत्येक मिनट में घंटे की सूई 1 ° का कोण पूरा करती है तथा मिनट 2 की सूई 6 ° का कोण पूरा करती है।

• घड़ी की सूइयों की आपसी स्थिति में परिवर्तन तभी होगा जब उनके बीच की दूरी 60/13 मिनट के गुणक में हो। 

• प्रत्येक घंटे में घड़ी की दोनों सूई आपस में एक बार मिलती है। 

• जब दोनों सूइयाँ एक दूसरे के साथ समकोण या 90 ° बना रही हों तो एक - दूसरे से 15 मिनट - अंतराल की दूरी पर होती है। और यह प्रति घंटा में दो बार होता है।

• जब दोनों सूइयाँ एक दूसरे के विपरीत दिशा में हों तो ये 30 मिनट अंतराल से अलग होती हैं और यह प्रति घंटा में एक बार होता है।

• दोनों सूइयाँ एक सरल रेखा में होती हैं जब एक दूसरे को ढंकने या एक दूसरे की विपरीत दिशा में होती हैं। 

• प्रत्येक 12 घंटे में घड़ी में घड़ी की सूइयाँ 11 बार आपस में मिलती हैं । अतः 24 घंटे में ये सूइयाँ 22 बार आपस में मिलेंगी। 

• प्रत्येक 12 घंटे में घड़ी की सूइयाँ 11 बार तथा 24 घंटे में 22 बार एक दूसरे के विपरीत होंगी । अर्थात् एक ही दिशा में तथा विपरीत दिशा में कुल मिलाकर 44 बार एक सीध में होगी।

• प्रत्येक घंटे में दोनों सूइयाँ दो बार समकोण बनाती हैं लेकिन 12 घंटे में दोनों सूइयाँ 22 बार यानी 24 घंटे में दोनों सूइयाँ 44 बार परस्पर समकोण बनाती हैं। 

• यदि ठीक 8 बजे हैं तथा घड़ी में उस समय 8:20 बज रहे हैं तो हम कहते हैं कि घड़ी 20 मिनट तेज है। 

• यदि 8 बजे हैं तथा घड़ी में उस समय 7:40 बज रहे हैं तो हम कहते हैं कि घड़ी 20 मिनट सुस्त है।

Clock Reasoning Questions Example | घड़ी रीजनिंग pdf

Ex. 1.  8 : 30 मिनट पर दोनों सूइयों के बीच कितना डिग्री का कोण बनेगा ? 
( 1 ) 75 °  ( 2 ) 62 °  ( 3 ) 60 °  ( 4 ) 67.5 ° 

उत्तर ( 1 ) : चित्र से स्पष्ट है कि 6 से 7 के बीच 30 ° का कोण बनता है और 7 से 8 के बीच 30 ° का कोण बनता है और घंटा की सूई का कोण निकालने के लिए 30/12×step  का प्रयोग करते हैं । 
यहाँ step , 12 के बाद मिनट की सूई के द्वारा चला गया भाग होता है इसमें मिनट की सूई 6 पर है । अतः उसके द्वारा चला गया 6 step है । 

अतः 8 : 30 मिनट पर दोनों सूइयों के द्वारा बनाया गया कोण

30° + 30° +30/12×6 = 60°+15°=75°


Ex. 2. यदि घड़ी में 10 बजे हों , तो घड़ी के घंटे और मिनट वाली सूइयाँ कितनी डिग्री का कोण बनाती हैं ?   [ RRB NTPC , 2016 ] 

( 1 ) 30 °  ( 2 ) 45 °  ( 3 ) 60 °  ( 4 ) 90 °  

उत्तर ( 3 ) : घड़ी के दोनों सूइयों द्वारा बनाया गया कोण = 30 ° + 30 ° = 60°


Ex. 3. 10 बजे घड़ी पर एक घड़ी की सूइयों एक न्यूनकोण और एक प्रतिवर्त कोण बनाती है। प्रतिवर्त कोण का माप ज्ञात करें।      [ RRB NTPC 2016 ]

( 1 ) 60 °  ( 2 ) 120 °  ( 3 ) 180 °  ( 4 ) 3000

उत्तर ( 4 ) न्युनकोंण = 60° तब प्रतिवर्त कोण

360° - 60° = 300°


Ex. 4. एक घड़ी 1 घंटे में 5 मिनट तेज चलती है। यदि दोपहर 12 बजे घड़ी सही सेट की गई है, अब घड़ी शाम के 6:30 दिखा रही है तो वास्तविक समय कितना होगा?  [ RRBNIPC - 2016 ] 

( 1 ) शाम 5:00  ( 2 ) शाम 5:15  ( 3 ) शाम 5:30  ( 4 ) शाम 6   

उत्तर ( 4 ) : घड़ी 1 घंटे में 5 मिनट तेज हो जाती है तो 6 घंटे में 5×6 = 30 मिनट तेज होगी। अतः वास्तविक समय 6 बज रहा है।

You May Like This

Clock Reasoning Questions Pdf Download

इस आधार पर नीचे हमने clock reasoning questions का pdf दिया है जहाँ से आप downlaod करके अपने परीक्षा के लिए इन प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। यदि आपको और भी Practice Set चाहिए तो कमेंट करके बतईये हम आपको जल्द से जल्द प्रोवाइड करा देंगे।

इसी प्रकार के पीडीएफ नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी की update के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) से जुड़िये। 

You may like these posts

Join Telegram for more updates click here

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More