अमरूद का वैज्ञानिक नाम क्या है | what is botanical name of guava

Amarud ka vaigyanik naam: जय हिंद ! अमरूद (guava) हमारे देश का एक प्रमुख फल है। आज हम अमरूद के बारे में विस्तृत से जानेंगे। क्या आप जानते हैं कि अमरूद का वैज्ञानिक नाम क्या है | यह किस कुल (faimly) का फल है | अमरूद में कौन कौन सी विटामिन पायी जाती है। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण प्रश्नो को इस लेख में जानेंगे।


अमरूद (amarud) का वैज्ञानिक नाम क्या होता है? 

What is the botanical name of Guava?

(a) सिडीयम गुवाजावा
(b) केरिका पपाया
(c) मेन्जीफेरा इंडिका
(d) मैलस प्यूमिला

Answer - सिडीयम गुवाजावा

यह भी पढ़े - आम का वैज्ञानिक नाम

हिंदी नाम इंग्लिश नाम वैज्ञानिक नाम
अमरूद Guava सिडीयम गुवाजावा
(Psidium Guajava)

अमरूद (Guava) का वैज्ञानिक नाम क्या है?

अमरूद (Guava) का वैज्ञानिक नाम क्या है? Amarud ka vanaspatik naam 

अमरूद का वानस्पतिक नाम : सिडीयम गुवाजावा (Psidium Guajava) है, यह सीडियम प्रजाति के, मिर्टेसी (Mytraceae) कुल का वृक्ष है। अमरूद आसानी से सभी जगह मिल जाने वाला फल है। इसमें सौकड़ों छोटे-छोटे बीज होते हैं। इसे गरीबों का सेव भी कहते हैं। 


अमरूद का फल कैसा होता है। amarud in hindi

यह हल्के हरे रंग का तथा पकने के बाद पिले रंग का हो जाता है। अमरूद खाने में मीठा होता है। इनमे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। 


अमरूद का उत्पत्ति स्थान कहाँ है। |Guava Origen palce

वैज्ञानिकों के अनुसार अमरूद की उत्पत्ति अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों तथा वेस्टइंडीज में हुई है। अनुमान लगाया जाता है कि यह 17 वीं शताब्दी में भारत लाया गया।


अमरूद का सबसे अधिक उत्पादन  | Guava production

भारत विश्व का सबसे अधिक अमरूद उत्पादन करने वाला देश है। क्षेत्रफल एवं उत्पादन की दृष्टि से भारत मे सबसे अधिक अमरूद का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।


अमरूद के औषधीय गुण 

अमरूद के औषधीय गुण निम्नलिखित हैं।

  • अमरूद से पेट साफ रहता है औऱ कफ निकालता है।
  • यह प्यास को शांत करता है।
  • यह उल्टी को रोकता है। 
  • मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण 
  • अमरूद कृमियों का नाश करता है
  • बुखार, मानसिक रोगों तथा मिर्गी आदि में इनका सेवन लाभप्रद होता है। 

हमने अमरूद के औषधीय गुण के बारे में जान लिया हैं आइये अब हम अमरूद के प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


अमरूद के फायदे | guava benefits in hindi

आयुर्वेद में अमरूद के कई फायदे (guava benefits in hindi) बताए गए हैं जो निम्नलिखित हैं।

  • अमरूद आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • अमरूद का मुरब्बा खाने से कब्जियत दूर रहता है।
  • यह पेट दर्द में बहुत लाभकारी है।
  • यह जुकाम में भी लाभकारी है।
  • मलेरिया में भी अमरुद के प्रयोग से काफी लाभ होता है।
  • दांतों के दर्द में भी अमरूद लाभकारी है।
  • रक्तविकार के कारण फोड़े-फुन्सियों में लाभदायक होता है।
  • यह भांग के नशे को उतारने में लाभदायक होता है।
  • पेट मे ठंडक के लिए अमरुद का सेवन करना चाहिए।
  • यह कुकर खांसी, काली खांसी (हूपिंग कफ) में वरदान साबित होता है।
  • यह सूखी खांसी में भी लाभकारी होता है।
  • अमरूद मानसिक उन्माद (पागलपन) में लाभकारी है ।


अमरूद में कौन सी विटामिन पायी जाती है।

अमरूद में सबसे अधिक कौन सी विटामिन पायी जाती है?

अमरूद में विटामिन 'सी' सबसे अधिक मात्रा में पायी जाती है। इसके अतिरिक्त विटामिन 'ए' तथा 'बी' भी पाए जाते हैं। इसमें लोहा, चूना तथा फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं। 


अमरूद में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

प्रति परोस का 100 ग्राम (3.5 औंस)

नाम मात्रा
ऊर्जा 285 कि॰जूल (68 किलोकैलोरी)
कार्बोहाइड्रेट 14.32 g
शर्करा 8.92 g
आहार रेशे 5.4 g
वसा 0.95 g
प्रोटीन 2.55 g:
विटामिन ए समरूप 31 μg (3%)
बीटा-कैरोटीन 374 μg (3%)
थायमिन(विटा.बी१) 0.067 mg (5%)
रिबोफ्लेविन(विटा.बी२) 0.04 mg (3%)
नायसिन(विटा.बी३) 1.084 mg (7%)
पैण्टोथेनिक अम्ल (बी५) 0.451 mg (9%)
विटामिन बी६ 0.11 mg (8%)
फोलेट (Vit. B9) 49 μg (12%)
विटामिन सी 228.3 mg (381%)
विटामिन के 2.2 μg (2%)
कैल्शियम 18 mg (2%)
लौह 0.26 mg (2%)
मैग्नेशियम 22 mg (6%)
मैंगनीज़ 0.15 mg (8%)
फास्फोरस 40 mg (6%)
पोटैशियम 417 mg (9%)
सोडियम 2 mg (0%)
जस्ता 0.23 mg (2%)
Lycopene 5204 µg

Source - wikipedia

अमरूद (amarud) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न [FAQ]

Q. अमरूद का कुल का नाम है।
Ans. मिर्टेसी (Mytraceae)

Q. अमरूद का अग्रेजी नाम क्या है?
Ans. Guava 

Q. भारत मे अमरूद का सबसे अधिक उत्पादक राज्य।
Ans. उत्तर प्रदेश


मैं आशा करता हूँ कि आप अमरूद (Guava) का वैज्ञानिक नाम तथा इससे (amarud) जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न समझ गए होंगे। यह post आपको कैसा लगा comment करके जरूर बताएं। और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये।

इस लेख में किसी प्रकार की गलती मिली हो तो आप हमें comment या mail करके अवगत कराएं जिससे हम बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें ।।।  धन्यवाद ।।।

GK, GS, pdf Notes, ebook current affairs इत्यादि के लिए हमारे Telegram Channel को जरूर Join कीजिये।

You may like these posts

Join Telegram for more updates click here

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More