रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम क्या है | रेशम क्या है: Hindi GK

रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम: जय हिन्द! आज हम रेशम कीट (Silkworm) के बारे में बात करेंगे। क्या आप जानते हैं कि रेशम (silk) क्या होता है? रेशम कैसे तैयार होता है तथा रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम क्या होता है। अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।

ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बनाये गए हैं जो बार बार पूछे जाते हैं। आइये एक एक करके सभी के बारे में पढ़ते हैं। यहाँ पर आप लाख कीट का वैज्ञानिक नाम भी पढ़ सकते हैं।


रेशम क्या है? | What is silk

रेशम (Silk) प्राकृतिक प्रोटीन से बना एक रेशा है।  रेशम से  कई प्रकार के कपड़े बनाए जा सकते हैं।  इन प्रोटीन फाइबर में मुख्य रूप से फाइब्रोइन (fibroin) होता है।  ये रेशे कुछ कीटों के लार्वा द्वारा बनाए जाते हैं। जिन्हें रेशम कीट कहते हैं।

हिंदी नाम English Name वैज्ञानिक नाम
रेशम कीट Silkworm बोम्बिक्स मोरी
( Bombyx mori )

रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम क्या है?

रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम क्या है? | resham kit ka vaigyanik naam

रेशम कीट (Silkworm) का जन्तु वैज्ञानिक नाम बोम्बिक्स मोरी (Bombyx mori) है। रेशम कीट कीट वर्ग का प्राणी है। रेशम कीट अपने प्यूपा अवस्था में शरीर के चारों ओर एक रेशम का धागा बनाता है और धागे के बीच में ही बंद हो जाता है, जिसे कोया कहते हैं। इनका पालन चीन में लगभग 5000 वर्षों से होता आ रहा है। 


रेशम कीट क्या खाता है।

रेशम कीट (resham kit) एकलिंगी होता है। अर्थात नर और मादा कीट अलग-अलग होते हैं। रेशम का कीट शहतूत के पत्तों को खाता है। विश्व के कुल रेशम उत्पादन में भारत का योगदान 18 प्रतिशत है।  शहतूत की पत्तियों पर पलने वाले कीटों के लार्वा द्वारा सबसे अच्छा रेशम बनाया जाता है। कच्चा रेशम बनाने के लिये रेशम कीटों का पालन रेशम उत्पादन (Sericulture) या 'रेशमकीट पालन' कहलाता है।

रेशम कीट का वैज्ञानिक वर्गीकरण

किंगडम: एनिमिया
उप साम्राज्य: इनवर्टेब्रेटा
फाइलम: आर्थोपोडा
वर्ग: कीट
सामान्य नाम: रेशम कीट / रेशम कीट

रेशम कीट (resham kit) कितने प्रकार के होते हैं?

रेशम कीट निम्न 6 प्रकार के होते हैं 
  1. शहतूत का रेशम कीट 
  2. टसर रेशमकीट 
  3. मूंगा रेशमकीट
  4. देव मूँगा रेशमकीट
  5. एरी रेशमकीट
  6. ओके रेशमकीट


रेशम के कीड़े से रेशम कैसे प्राप्त किया जाता है?

रेशम (silk) प्राप्त करने के लिए, कोकून अवस्था मे ही कीड़ों को उबलते पानी में डालकर मार दिया जाता है। उसके बाद उनके ऊपर लिपटे रेशम को उनके शरीर से अलग कर रील पर लपेट दिया जाता है। रेशम का रेशा बहुत चमकदार होता है और यह बहुत नरम, सुंदर और आकर्षक होता है।


रेशम कीट का जीवन चक्र का चित्र

रेशम कीट का जीवन चक्र कुछ इस प्रकार से होता है।
रेशम कीट का जीवन चक्र का चित्र

रेशम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न [FAQ]

Q. रेशम कीट (resham kit) के लार्वा का नाम क्या है?
Ans. रेशम कीट के लार्वा को caterpillar कहते हैं।

Q. रेशम कीट के जीवन चक्र में कितनी अवस्था पायी जाती है?
Ans. रेशमकीट के जीवन चक्र में अंडा, लार्वा, प्युवा तथा व्यस्क शलभ अवस्थाएं पायी जाती है।

Q. रेशम उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?
Ans. रेशम उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है।

Q. विश्व मे सबसे अधिक रेशम का उत्पादन कहाँ होता है?
Ans. रेशम उत्पादन में चीन का स्थान प्रथम है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा और आप रेशम, रेशम कीट का वैज्ञानिक नाम तथा इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आप समझ गए होंगे। 


यदि इस लेख में किसी प्रकार की गलती मिली हो या अपने प्रश्न को comment करके हमें बता सकते हैं। अपना कीमती समय देने के लिए 🙏 धन्यवाद।।।

इसी प्रकार की और भी महत्वपूर्ण जानकारी, GK question, pdf notes, study material के लिए हमारे Telegram Channel को Join कीजिये।

You may like these posts

1 Comments

  1. Unknown
    Very help full
Join Telegram for more updates click here

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More