भैंस का वैज्ञानिक नाम (Bhains Ka Vaigyanik Naam) : Hindi Gk

क्या आप जानते हैं भैंस का वैज्ञानिक नाम (bhains ka vaigyanik naam) क्या है? तथा भारत में भैंस की प्नमुख नस्लों के बारे में बताया गया है। Hindi Gk
जय हिंद! आज हम भैंस के वैज्ञानिक नाम के बारे में जानेंगे। क्या आप जानते हैं भैंस का वैज्ञानिक नाम या भैंस का जंतु वैज्ञानिक नाम क्या होता है। तो आज हम भैंस के बारे(buffalo in hindi) में वैज्ञानिक दृष्टि से चर्चा करेंगे।  

Table of Contents
भैंस की नस्लें 

भैंस का वैज्ञानिक नाम क्या है (Bhains Ka Vaigyanik Naam)

भैंस का वैज्ञानिक नाम (bhains ja vaigyanik naam)

भैंस का वैज्ञानिक नाम या जन्तु वैज्ञानिक नाम Bubalus bubalis होता है। भैंस एक दुधारू जानवर है। बहुत लोगों को भैंस का दूध गाय के दूध के अपेक्षा अधिक पसंद किया जाता है। यह ग्रामीण भारत में बहुत उपयोगी पशु है।

भैंस का वैज्ञानिक नाम तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी (Buffalo Information In Hindi)


कई तरह की भैंस की प्रजाति अपने आस-पास देखने को मिल जाएंगी। भैंस के शरीर का रंग काला होता है। इस वजह से उन्हें बहुत गर्मी लगती है। 

 एक फाइटोलैनेटिक अध्ययन के परिणामस्वरूप संकेत मिलता है कि दलदल वाली भैंस की उत्पत्ति चीन में हुई होगी और लगभग 4,000 साल पहले पालतू बनाया गया था, जबकि नदी वाली भैंस भारत में उत्पन्न हुई होगी और लगभग 5,000 वर्ष में पालतू बन गई थी। 2500 ई.पू. में आधुनिक इराक में मेलुहास द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता से मेसोपोटामिया तक जल भैंस का व्यापार किया गया था।

भारत में भैंस की कितनी नस्ल पायी जाती है।(indian buffalo information)

भैंस के नाम के आधार पर भैंस की कई नस्लें भारत में पायी जाती हैं । जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं। 
  1. मुर्रा (murrah buffalo)
  2. तराई (tarai buffalo)
  3. भदावरी (bhadawari buffalo)
  4. जाफराबादी (jafarabadi buffalo)
  5. मेहसाना (mehasana buffalo)
  6. नागपुरी (nagpuri buffallo)
  7. नीली रावी (nili-ravi)
  8. सुरती (surti buffalo)
  9. मराठवाड़ी (marathvadi)
  10. पंधरपुरी (pandharpuri)
  11. कालाहांडी (kalahandi)
  12. बन्‍नी(banni)
  13. टोडा (toda)
  14. चिल्का

 भारत में भैंस की 14 से भी अधिक नस्लें पाई जाती हैं परन्तु हमारे देश में भैंस की 8 प्रमुख नस्लें पाली जाती हैं। इन सभी प्रजातियों के बारे में एक-एक करके हिंदी में (buffalo in hindi) समझ लेते हैं।

1. मुर्रा भैंस की नस्ल  (murrah buffalo details)

इस (murra bhains) नस्ल की भैंस दिल्ली पंजाब का दक्षिणी भाग हिसार, रोहतक, गुड़गांव जिले में पाई जाती हैं। मुर्रा नस्ल की भैंस (murrah buffalo milk per day) लगभग 5-10 किलोग्राम दूध प्रतिदिन दे देती हैं और 280 दिन के एक ब्यात में 2250 किलोग्राम दूध दे देती हैं।

2. तराई नस्ल की भैंस  (tarai buffalo)

तराई नस्ल के पशु अधिकतर उत्तराखंड के तराई भागों में विशेष रूप से पाए जाते हैं। यह भैंस दूध बहुत कम लगभग 2-3 किलोग्राम दूध देती हैं।

3. भदावरी भैंस की नस्ल (bhadawari buffalo)

भदावरी नस्ल की भैंस आगरा जिले के गोदावरी नामक स्थान पर पाई जाती हैं। यह इटावा, ग्वालियर में भी पाई जाती हैं। भदावरी नस्ल की भैंस (bhadawari buffalo milk per day3.5 किलोग्राम दूध प्रतिदिन देती हैं। जिसमें 13% घी का मात्रा होता है।

यह भी पढ़े - हाथी का वैज्ञानिक नाम

4. जाफराबादी भैंस की नस्ल (jafarabadi buffalo)

जाफराबादी नस्ल की भैंस दक्षिणी काठियावाड़ तथा जाफराबाद के निकटवर्ती क्षेत्र में पाई जाती हैं। इस नस्ल के पशु 10-12 किलोग्राम दूध प्रतिदिन देती हैं। इस नस्ल के पशु बोझा ढोने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

5. मेहसाना भैंस की नस्ल(mehasana buffalo)

मेहसाना नस्ल के पशु गुजरात राज्य के मेहसाना जिले में पाए जाते हैं। उसके निकटवर्ती क्षेत्रों सिद्धपुर, पाटन, राधनपुर इत्यादि जिलों में भी पाए जाते हैं। इस नस्ल के पशु 4.5-6 किलोग्राम तक दूध प्रतिदिन दे देते हैं।

6. नागपुरी नस्ल (nagpuri buffalo)

नागपुरी नस्ल की भैंस महाराष्ट्र राज्य के नागपुर और बराड़ जिलों तथा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद जिले के निकटवर्ती क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस नस्ल की भैंस से 5.5- 8 किलोग्राम तक दूध प्रतिदिन दे देती हैं।

7. नीली रावी नस्ल की भैंस  (nili-ravi buffalo)

नीली नस्ल की भैंस सतलज नदी के निकटवर्ती क्षेत्र विशेषकर पंजाब राज्य में फिरोजपुर जिला तथा पाकिस्तान का मांटगुमरी जिला के क्षेत्र में पाई जाती हैं। इस नस्ल की भैंसे प्रतिदिन 8-10 किलोग्राम तक दूध दे देती हैं।

8. सुरती नस्ल की भैंस (surti buffalo) 

सुरती नस्ल के पशु गुजरात राज्य के खेड़ा, आनंद, बसाद और नडियाद आदि स्थानों पर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस नस्ल के पशु 1 दिन में लगभग 5.5-6 लीटर दूध दे देते हैं। इनके दूध में 7.5% वसा की मात्रा पाई जाती है।    


भैंस से सम्बंधित  कुछ प्रश्न [FAQ]

Q. सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल
उत्तर- मुर्रा भैंस

Q. bhains in english (भैंस को english में क्या कहते हैं?)
उत्तर- भैंस को english में Buffalo कहते हैं

Conclusion

अब आप जान गए होंगे कि भैंस का वैज्ञानिक (Bhains Ka Vaigyanik Naam) नाम क्या है और भारत में भैंस की 8 प्रमुख नस्लों के बारे में समझ गये होंगे ।   

अगर यह लेख आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें। इसी प्रकार की और भी लेख पढ़ने के लिए हमारे Telegram Channel Hindigkonline को join कीजिये।
Hello friends, मेरा नाम Amit Singh है और मैं hindiGK.online (Hindi GK) का संस्थापक (Founder) हूँ। मुझे लोगो को किसी जानकारी को समझाना बहुत पसंद है। यहाँ पर भी मैं Education से सम्बंधित unique और helpful articles सरल तरीके से शेयर करता हूँ।
Hindi GK... Welcome to telegram chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...