हिंदी वर्णमाला चार्ट Pdf Download | Hindi Varnmala Chart

हिंदी वर्णमाला चार्ट: हिंदी वर्णमाला सीखना बहुत ही आसान है। क्या आप Hindi varnmala चार्ट पूरा जानना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए।

Hindi Varnamala Chart: इस पोस्ट में हम वर्ण तथा वर्णमाला चार्ट के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। बच्चों के लिये अ से अनार हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf भी देने वाला हूँ। इसके साथ साथ मैंने हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स, छोटे बच्चों को अच्छे से समझने के लिए बनाया हूँ।

वर्णमाला जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि वर्ण क्या है?

यह भी पढ़े - पक्षियों के नाम संस्कृत में

वर्ण किसे कहते हैं (Varn Kise Kehte hai ) 

वर्ण की परिभाषा- भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि जिसके टुकड़े न हो, वर्ण कहते हैं। जैसे- अ , आ , क इत्यादि।

हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf download

वर्णमाला किसे कहते हैं | Varnmala Kise Kahate hain

वर्णमाला की परिभाषा - वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है। हिन्दी में उच्चारण के आधार पर 53 वर्ण होते हैं। इनमें 12 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं। 

लेखन के आधार पर 57 वर्ण होते हैं इसमें 12 स्वर , 41 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं। 

क्या आपको पता है की वर्ण तथा वर्णमाला में क्या अंतर होता है ? अक्सर लोग इसके सूक्ष्म अंतर को भूल जाते हैं तो चलिए समझते लेते हैं।

वर्ण और वर्णमाला में क्या अंतर है?

वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई होती है जिनके टुकड़े नहीं किए जा सकते जबकि वर्णमाला वर्णो के व्यवस्थित समूह से मिलकर बने होते हैं।

हिन्दी वर्णमाला स्वर और व्यंजन

जैसा कि आप जान चुके होंगे की हिंदी वर्णमाला, वर्णों यानी स्वर और व्यंजन से मिलकर बना होता है। जिनकी संख्या 53 होती है। चलिए हम स्वर और व्यंजन के बारे में विस्तार से समझते हैं।

वर्ण के भेद ( Varn Ke Bhed ) 

वर्णो के प्रयोग और उच्चारण के आधार पर वर्ण के दो भेद होते हैं।

  1. स्वर
  2. व्यंजन

क्या आपको पता है कि स्वर किसे कहते हैं आइए हम समझते हैं।

स्वर किसे कहते हैं | Swar Kise Kahate Hain

स्वर की परिभाषा - जिन वर्णों को स्वतंत्र रूप से बोला जा सके उसे स्वर कहते हैं। स्वरों कि संख्या 11 होती है। आयोगवाह (अनुस्वार + विसर्ग) स्वर 2 होते है। जिनको मिलाकर कुल स्वरों की संख्या 13 हो जाती है। 

नोट- हिन्दी में परंम्परागत रूप से स्वरों की संख्या 13 मानी गयी है जो निम्नलिखित हैं-

अ, आ, इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अ:

● हृस्व स्वर – 4 (अ, इ, उ, ऋ )

● दीर्घ स्वर –7 (आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ)

● आयोगवाह----

•  अनुस्वार – 1 (अं)

•  विसर्ग – 1 (अ:)

यह भी पढ़े -  संयुक्त अक्षर वाले शब्द

हिंदी स्वरमाला चार्ट | Hindi Swar Mala Chart

swar in hindi with picture
swar in hindi with picture

स्वर के कितने भेद होते हैं

मात्रा और उच्चारण के आधार पर स्वर के तीन भेद होते है।

  • हृस्व स्वर 
  • दीर्घ स्वर 
  • प्लुप्त स्वर

आइए हम इनको विस्तार से समझते हैं

1. लघु/ह्रस्व स्वर की परिभाषा

वे स्वर जिनके उच्चारण में कम समय लगता है, उसे लघु/ह्रस्व/ मूल स्वर कहते हैं। इसे एकमात्रिक स्वर भी कहते हैं।
उदाहरण :-  , , उ, ऋ।

यह भी पढ़े - आ से शुरू होने वाले शब्द

2. दीर्घ स्वर की परिभाषा

वे स्वर जिनके उच्चारण में लघु स्वर से अधिक समय लगता है उसे दीर्घ स्वर कहते हैं।
उदाहरण :- , ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

इनमे ए, ऐ, ओ, औ को संयुक्त स्वर भी कहा जाता है।


3. प्लुत स्वर की परिभाषा

वे स्वर जिनके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी अधिक समय लगता है, अथवा तीन मात्राओ का समय लगता है। प्लुत स्वर कहलाते है। इसे संस्कृत में तीसरा भेद माना जाता है।
उदाहरण :- (रा S S S म)

इस तरह से हमने स्वर के भेद के बारे में पढ़ा। चलिए देखते हैं कि व्यंजन क्या होता है?


व्यंजन ( Vyanjan Kise Kehte Hai ) 

ऐसे वर्ण जो स्वरों की सहायता से बोले जाते है उन्हें व्यंजन कहते है। प्रत्येक व्यंजन का उच्चारण अ स्वर के साथ किया जाता है। स्वर के बिना व्यंजन का उच्चारण नहीं किया जा सकता। वर्णमाला में कुल 45 व्यंजन होते हैं। जो निम्नलिखित हैं।

क वर्ग : क , ख , ग , घ , ङ (क़, ख़, ग़)
च वर्ग : च , छ , ज , झ , ञ (ज़)
ट वर्ग : ट , ठ , ड , ढ , ण ( ड़,ढ़ )
त वर्ग : त , थ , द , ध , न
प वर्ग : प , फ , ब , भ , म (फ़)
अंतस्थ : य , र , ल , व
उष्म : श , श़, ष , स , ह
संयुक्त व्यंजन : क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

इसके बाद बच्चो को बाराखडी सीखाना चाहिए यदि आप स्वर और व्यंजन से बने Barakhadi chart in hindi worksheets download करके बच्चो को पढाना चाहते हैं तो यहाँ से downlaod कर सकते है

हिंदी व्यंजनमाला चार्ट | Hindi Vyanjan mala chart

हिंदी व्यंजनमाला चार्ट

हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf विथ पिक्चर्स

यदि आप अ से अनार हिंदी वर्णमाला चार्ट का pdf hd पिक्चर्स के साथ download करना चाहते हैं तो नीचे dowload लिंक दिया है जहाँ से आप डाउनलोड कर सकते हैं।
⬇️ Live Preview ⬇️

Hindi Varnamala Chart Download Pdf

यह भी पढ़े
Coding decoding questions pdf
Analogy reasoning questions pdf
1000 one liner Gk pdf
Sharir ke ango ke naam sanskrit mein
Gk quiz in Hindi

उम्मीद करता हूँ कि आप अपने बच्चों के लिए हिंदी में वर्णमाला चार्ट pdf download कर लिए होंगे। यह लेख आपको कैसा लगा हमें comment करके जरूर बताये।

इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी तथा पीडीएफ नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

You may like these posts

Join Telegram for more updates click here

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More