Mobile का आविष्कार किसने किया और कब किया? - HindiGK

Mobile ka aviskar kisne kiya:- हेलो दोस्तों! क्या आपने कभी यह सोचा कि यह मोबाइल phone का आविष्कार किसने किया होगा और यह कैसे काम करता है तथा दुनिया का पहला मोबाइल फोन किसने बनाया चलिए आज हम आपको, इन सभी जानकारी को बताने वाला हूँ।

मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया? | Who invented the mobile phone?

Mobile phone ka avishkar kisne kiya :- आज के व्यस्त जीवन में हम अपने दोस्तों, बच्चों एवं रिश्तेदारो के साथ ज्यादा समय नही बीता पाते है। हम अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के नजदीक जाकर उनसे नहीं जुड़ सकते हैं और अगर आपके पास फोन (phone) और इंटरनेट है तो आप पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रह सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन क्या है, मोबाइल किसने बनाया होगा। यदि नही तो इस लेख में मोबाइल का इतिहास तथा मोबाइल के बारे मेंं जानकारी शेयर की गई है।


फ़ोन क्या है? | What is mobile phone

फोन (phone) एक ऐसा कम्युनिकेशन डिवाइस (यन्त्र) है, जिसके माध्यम से दो व्यक्ति एक दूसरे से दूर होते हुए भी आपस में एक साथ बात कर सकते हैं। 

मोबाइल फोन (Mobile phone) एक वायरलेस डिवाइस है जो उपयोगकर्ताओं को कॉल करने और प्राप्त करने और टेक्स्ट संदेश भेजने के साथ-साथ और भी बहुत सुविधाएं देता है। मोबाइल की प्रारंभिक पीढ़ी में केवल कॉल और रिसीव कर सकती थी। लेकिन, आज के मोबाइल फोन में कई प्रकार के अतिरिक्त सुविधा से भरे हुए हैं, जैसे कि वेब ब्राउज़र, गेम, कैमरा, वीडियो प्लेयर।

Mobile phone ka avishkar kab aur kisne kiya
Mobile ka avishkar kisne kiya

मोबाइल फोन कैसे काम करता हैं। How mobile works

Mobile एक ऐसा उपकरण है जो ध्वनि ऊर्जा को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग या रेडियो तरंग में परिवर्तित करता है तथा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग को ध्वनि ऊर्जा में परिवर्तित करता है।

 जैसे- किसी भी प्रकार की ध्वनि को जिसे ध्वनि ऊर्जा भी कहते हैं, मुख्य रूप से मानव आवाज को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में परिवर्तित करता है जो केबल या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग जैसे माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है,और दूसरा व्यक्ति पहले व्यक्ति की आवाज को सुनने में सक्षम होता है।

इसके अलावा मोबाइल (mobile) से बातचीत करने के साथ-साथ मोबाइल का उपयोग कैमरे से तस्वीरें लेने, कहीं पर भी रास्ता खोजने के लिए नक्शे, पैसे के लेन-देन लिए और विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया facebook, whatsapp, twitter, Gmail आदि से अपने दोस्तों एवं अपने ऑफिस से भी जुड़े रहते हैं। लेकिन क्या अपने कभी यह सोचा कि मोबाइल का आविष्कार किसने किया था।

यह भी पढ़े - ITI ka full form

मोबाइल का आविष्कार किसने किया | Mobile Ka Avishkar Kisne Kiya

Phone ka avishkar:- मोबाइल फोन का आविष्कार अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1973 को किया था। जब मार्टिन ने मोबाइल फोन बनाया तब उस समय वे मोटोरोला कंपनी के एक इंजीनियर थे। मार्टिन ने इस मोबाइल फोन से अपने प्रतिद्वंद्वी, बैल लेबोरेटरी इंजीनियर Dr. Joel S. Engel को पहला कॉल किया। लेकिन इसका अधिकतर प्रयोग फौज द्वारा किया जाता था।


पहले मोबाइल की क्षमता कितनी थी? Mobile Battery Capacity 

इस मोबाइल फोन का वजन लगभग 2kg था। यह 10 घण्टे में चार्ज होता था। एक बार चार्ज होने पर इससे मात्र 30 मिनट बात की जा सकती थी। 1973 में मोबाइल फोन की कीमत लगभग 2 लाख रूपए (2700 अमेरिकी डॉलर) थी। 


सबसे पहला मोबाइल फोन का नाम क्या था | Name of first mobile phone

पूरी दुनिया के पहले मोबाइल का नाम Motorola DynaTAC था। मार्टिन कूपर के इस आविष्कार के बाद से मोबाइल इंडस्ट्री की शुरूआत होने लगी। इसके बाद सेलुलर नेटवर्क के लिए टेलीकॉम इंडस्ट्री की शुरुआत होने लगी। 

लगभग 10 साल बाद, 1983 में, Motorola ने Motorola DynaTAC 8000X नामक मोबाइल फोन आम लोगों के लिए बाजार लॉन्च किया। इस फोन की कीमत 3995 डॉलर यानी 2.80 लाख रुपये थी। इस फोन की बैटरी 6 घंटे तक चली और फोन में 30 लोगों के कॉन्टैक्ट नम्बर को सेव किया जा सकता था।


सबसे पहला मोबाइल phone कॉल कहाँ और कब किया गया था?

सबसे पहला मोबाइल कॉल शिकागो में 1946 में एक रेडियोटेलीफोन से किया गया था। चूंकि रेडियो फ्रीक्वेंसी बहुत काम में उपलब्ध थी, इसलिए सेवा जल्द ही अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच गई।


भारत में मोबाइल (mobile) फोन कब आया?

भारत मे मोबाइल का आविष्कार कब हुआ:- दुनिया का पहला मोबाइल (DynaTAC 8000X) बनने के 12 साल बाद 31 जुलाई 1995 को भारत में मोबाइल फोन का आगमन हुआ। ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) की स्थापना भारत में 20 फरवरी 1997 को दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के लिए की गई थी।


भारत में पहली मोबाइल (mobile phone) सेवा किसने शुरू की 

भारत में सेलुलर नेटवर्क के द्वारा पहला फोन कॉल किया गया था। 31 जुलाई 1995 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने पहला मोबाइल कॉल किया और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम से बात की। भारत में पहला मोबाइल कॉल दिल्ली के संचार भवन से कलकत्ता में राइटर्स बिल्डिंग से जुड़ा था।

इसके साथ ही आपको बता दें कि 31 जुलाई 1995 वह ऐतिहासिक दिन था जब पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कोलकाता में मोदी तालेस्ट्रा कंपनी की मोबाइल नेट सेवा शुरू की थी।


Mobile फोन से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रश्न [FAQ]

Q. मोबाइल फोन का आविष्कार कब हुआ?
Ans. 3 अप्रैल 1973 को मार्टिन कूपर ने किया था।

Q. भारत मे मोबाइल का आविष्कार कब हुआ?
Ans. 31 जुलाई 1995 को भारत में मोबाइल फोन का आगमन हुआ। 

Q. दुनिया का पहला मोबाइल फोन किसने लांच किया था?
Ans. दुनिया का पहला मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी ने लांच किया था।

Conclusion

इस लेख के माध्यम से हमने आपको मोबाइल फोन से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मोबाइल (mobile) का आविष्कार किसने कब किया, विश्व का सबसे पहला मोबाइल कौन सा था इत्यादि।

उम्मीद करता हूं कि आपका मोबाइल से संबंधित सभी जानकारी समझ होंगे। अगर आपका किसी प्रकार का कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

इसी प्रकार के पीडीएफ नोट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी की update के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) से जुड़िये। 👇👇👇

You may like these posts

Join Telegram for more updates click here

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More